
रामानुजगंज। नगर के वार्ड क्रमांक 8 में स्थित राधेश्याम मिनी टाउन हॉल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस को लेकर आज राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के मुख्य अतिथि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री अनंत सोनी के विशिष्ट अतिथि में एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक उपेंद्र यादव के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है कि मैं 1992 से लेकर 1995 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया हूं।मुझे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सर्वप्रथम नगर सचिव की दायित्व दी गई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मैंने जो ज्ञान, सील, एकता का पाठ पढ़ा वह मेरे पूरे जीवन में आज तक काम आ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अनुशासन एवं संस्कार था जो मुझे नगर पंचायत अध्यक्ष तक की कुर्सी पर दोबारा पहुंचाया। मुझे जब मौका मिलता है मैं जरूर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में जाता हूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी प्रदेश प्रांत सह मंत्री अनंत सोनी ने कहा कि 75 वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित एवं राष्ट्र हित के लिए काम कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसके 54 लाख से अधिक सदस्य हैं आने वाले समय में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसे हम सबको पूरा करना है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक उपेंद्र यादव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो राष्ट्रवाद की भावना से कार्य करता है समाज में जब भी आवश्यकता पड़ती है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। कोविड का समय हो या देश में विभिन्न आपदाएं आई हैं देश ने देखा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता किस प्रकार से काम किए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री विकाश कुशवाहा ,जिला संयोजक रितिक सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र यादव, जिला एसएफएस प्रमुख आकाश तिवारी, उमेश कुशवाहा ,अक्षय कुशवाहा, अनूप पाल, सुग्रीव रवि, अनिकेत कुशवाहा,अभिषेक केसरी, संगम रवि, संदीप रवि ,रमेश सिंह ,सुजल ठाकुर परमानंद कुशवाहा सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सक्रिय रहे कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र यादव एवं परमानंद कुशवाहा ने किया वहीं आभार प्रदर्शन नगर मंत्री विकास कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ पार्षद मुकेश जायसवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रामचंद्रपुर विकासखंड के कक्षा दसवीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्वामी विवेकानंद की छाया चित्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।




















