
बाराद्वार। अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व प्रोफेसर द्वारा को आजादी का अमृत महोत्सव में मेरी माटी मेरा देश वसुधा के संवद्र्धन वीरों का अभिनंदन के लिए कॉलेज परिसर में अशोक, गुलमोहर, अमरूद सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
प्राचार्य डॉ. केपी कुर्रे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी है। सहायक प्राध्यापक डॉ.अमित कुमार तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी है। जिस प्रकार भोजन के बिना इंसान कमजोर हो जाता है, ठीक उसी प्रकार पेड़ पौधों के बिना हमारा यह वातावरण दुर्बल हो जाता है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाना चाहिए, यह हवा को शुद्ध बनाते हैं। जल व मिट्टी को संरक्षित रखते हैं।मिट्टी को उपजाऊ बनाने में सहायक होते हैं। प्रोफेसर आशीष दुबे ने कहा कि वातावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों की अहम भूमिका होती है। डॉ. अरविंद जगदेव ने स्वयं सेवकों व सेविकाओं को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथि व्याख्याता मनोज शायर, रवि खूंटे, दीप्ति राठौर, कविता वर्मा, हेमंत चंद्राकर, स्टाफ मनोज राठौर व विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।