
अमेठी 23 जनवरी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सोमवार को हमला करते हुए उनकी तुलना बरसाती मेंढक से कर दी। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आई स्मृति ईरानी ने संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन पर तंज करते हुए कहा, जब बरसात आती है तो छोटे-छोटे मेंढक निकल आते हैं। उसी तरह अब चुनाव आ रहा है तो लोग आयेंगे और जायेंगे। उन्होंने कहा कि बरसात जाते ही यह मेंढक गायब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहा है तो यह लोग आए हैं और उसके बाद चले जाएंगे।





















