Oplus_0

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘बहुत खुशी हुई (राहुल गांधी को शपथ लेता देखकर), अच्छा लगा देखकर कि राहुल गांधी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान सभी ने शपथ ली।’ यह बात प्रियंका गांधी ने दिल्‍ली में कही। रायबरेली सीट से जीत के साथ ही उत्तरप्रदेश की राजनीति में राहुल गांधी की वापसी विस्तार का बड़ा आधार तैयार कर सकती है। सपा से दोस्ती कायम रखने की चुनौतियों के बीच अखिलेश यादव सूबे में एक सियासी लक्ष्मण रेखा से इतर कांग्रेस की सक्रिय आक्रामकता सहज रूप से स्वीकार करेंगे इसमें संदेह है।