कोरबा। एसईसीएल दीपका एरिया के 6 कर्मचारियों के रिटायर होने पर उन्हें विदाई देते हुए सम्मानित किया गया। अधिकारियों व जेसीसी सदस्यों ने शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। जेसीसी सदस्य गिरजा साहू, शिव त्रिपाठी, रमेश गुरुद्वान, संदीप शर्मा, सतीश सिंह, मनोज सिंह ने भी इस दौरान अपने-अपने विचार रखे। केंद्रीय कर्मशाला कोरबा में कल तीन कर्मचारी रिटायर हुए। इस दौरान उनका सम्मान करते हुए वाहनों में उन्हें बैठाकर घर तक छोड़ा गया। इसके अलावा सीआरसी क्लब में भी अलग से रिटायर कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बी.आर.सुमन, दिलीप सिंह, भागवत साहू, अजय सिंह, राजेंद्र यादव, राजूलाल राठौर, डी.पी.लहरे, राजेश पांडे, एन.के.साव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।