रूस ने यूक्रेन के खाद्यान्न निर्यात की व्यवस्था की बर्बाद, पुतिन बोले- शर्तें हुई पूरी तो समझौते पर लौटेंगे

मॉस्को-कीव, २० जुलाई [एजेंसी]।
रूस ने लगातार दूसरी रात यूक्रेन के ओडेसा शहर में स्थित खाद्यान्न गोदामों और निर्यात के लिए की गई व्यवस्थाओं पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इन हमलों में एक बालक समेत दस लोग घायल भी हुए हैं।
यह शहर काला सागर के तट पर स्थित है और वहां पर यूक्रेन का सबसे बड़ा बंदरगाह है।इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने बुधवार को पश्चिमी देशों पर काला सागर अनाज समझौते को अपने उद्देश्यों के लिए पलटने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर उनकी सभी शर्तों को पूरा किया गया तो वह तुरंत समझौते में वापस आ जाएंगे। उन्होंने मॉस्को की स्थिति को दोहराया और कहा कि अगर पांच शर्तें पूरी हो जाती हैं, जिन पर हम पहले सहमत हुए थे तो हम तुरंत समझौते पर लौट आएंगे। सोमवार को ही रूस ने यूक्रेन के साथ हुए खाद्यान्न निर्यात समझौते को आगे न बढ़ाने का एलान करते हुए उसे खत्म कर दिया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ताजा हमलों को रूस की आतंकी कार्रवाई करार दिया है जिसमें खाद्यान्न निर्यात के लिए बने ढांचे को नष्ट किया गया है। कहा है कि यूक्रेन अब रोमानिया तक जहाज भेजने के लिए अस्थायी समुद्री मार्ग तैयार करेगा। इसके जरिये खाद्यान्न का निर्यात किया जाएगा। बीते दो दिन के हमलों में ओडेसा के खाद्यान्न गोदामों, औद्योगिक इकाइयों, ग्रेन टर्मिनल, शापिंग मॉल, आवासीय व कार्यालय भवनों और कारों को निशाना गया है। रूस ने कहा है कि काला सागर में चलने वाले सभी तरह के जहाजों को यूक्रेन का युद्धपोत माना जाएगा और उन पर हमला किया जाएगा। काला सागर में रूस के अतिरिक्त किसी अन्य देश के जहाजों को चलने की अनुमति नहीं है।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि रूस के खाद्यान्न समझौते से अलग होने से विश्व में खाद्य असुरक्षा बढ़ जाएगी, खाद्य सामग्री की कीमतें बढ़ेंगी और गरीब देशों को मुश्किल होगी।रूसी सशस्त्र संगठन वैगनर ्रग्रुप का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वैगनर प्रमुख रहा येवगेनी प्रिगोजिन बेलारूस में अपने लड़ाकों के बीच नजर आ रहा है। वहां पर उसने साफ कर दिया है।

RO No. 13467/11