रेत लोड ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत

सीतापुर। रेत भरकर जा रही ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिरे युवक की चक्के से दबकर मौत हो गई।युवक शादीशुदा था और मजदूरी करके अपना और परिवार का गुजर बसर करता था।इस घटना के बाद से युवक के घरवाले सदमे में है।पुलिस ने इस मामले में घटनकारी ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर लिया है। जानकारी अनुसार शुक्रवार रात लगभग आठ बजे रेत से भरी ट्रैक्टर जुनापारा मंगारी जा रही थी। ट्रैक्टर अमित खाखा चला रहा था और उसके बाजू में सोनू खाखा एवं राजेंद्र एक्का बैठे हुए थे।चालक ट्रैक्टर को काफी तेज गति से चला रहा था।जिसकी वजह से राजेंद्र एक्का का संतुलन बिगड़ा और वह बनेयाटिकरा मंगारी पुलिया के पास उछलकर सडक़ पर जा गिरा।नीचे गिरते ही युवक का सिर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक शादीशुदा था और मजदूरी करके अपना घर चलाता था।इस घटना के बाद मृत युवक के परिजन काफी सदमे में है।इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक अमित के विरुद्ध धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

RO No. 13467/11