
खनौरी, 30 दिसंम्बर ।
किसानों की मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर 34 दिनों से अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद का ऐलान किया है। किसान फसलों की रूस्क्क पर गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। किसानों ने सुबह 7 बजे हाईवे बंद कर दिए। अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसान बैठ गए हैं। फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि किसानों ने बंद की सूचना रेलवे को दी है जिसके बाद वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 108 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।
किसानों के बंद के ऐलान को एसजीपीसी समेत कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंंदर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को अपना अडिय़ल रवैया छोडक़र किसानों की जायज मांगें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करनी चाहिए। एसजीपीसी कार्यालय व उसके संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे। लुधियाना में पंजाब बंद के तहत किसानों ने दुगरी पुल पर भी जाम लगा दिया है। पुल पर किसानों ने अपने ट्रैक्टर खड़ कर दिए हैं। अमृतसर के गोल्डन गेट पर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में आज किसानों ने पंजाब बंद का एलान किया है। पंजाब में कई जगहों पर किसान धरना दे रहे है। फाजिल्का के रेलवे स्टेशन पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। राजपुरा रोड के टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। वहीं सडक़ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पंजाब बंद के चलते पंजाब में कई ट्रेनें कैंसिल हैं। ट्रेनों के रद्द होने से अमृतसर रेलवे स्टेशन पर कई यात्री परेशान दिखे। किसानों द्वारा पंजाब बंद के चलते पठानकोट के मुख्य बाजार बंद हैं। पहले यह बाजार सुबह 10 बजे खुल जाते थे, लेकिन पंजाब बंद के चलते अभी तक लगभग सभी बाजार बंद हैं। उधर, किसानों ने लदपालवां टोल प्लाजा, कथलौर पुल और माधोपुर में भी धरना लगाया हुआ है। जिसके चलते बस सेवा पूरी तरह से ठप है। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फाजिल्का के वान बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप के बंद होने के चलते निराश होकर वापस लौटते वाहन चालक। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में आज पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। तरनतारन जिले के गांव मनन टोल प्लाजा पर सुबह 7.00 बजे किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता बलजीत सिंह बघेल सिंह वाला की अगवाई में धरना शुरू कर दिया गया। यहां पूरी तरह से यातायात ठप है। धरने में किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में हड़ताल के दौरान एंबुलेंस को रास्ता देते हुए किसान संगठन के पदाधिकारी। किसानों द्वारा पंजाब बंद के आह्वाहन के चलते अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर किसानों ने चक्का जाम कर दिया है। किसानों की तरफ से रोड पर अपनी गाडिय़ां खड़ी कर बंद किया है। इसके कारण सुबह-सुबह ट्रैफिक जाम भी हो गया है। किसानों की तरफ से एयरपोर्ट रोड पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च के पास रेलवे ब्रिज के नीचे यह रोड बंद किया है। किसान संगठनों की तरफ से आज पूरे पंजाब में बंद का ऐलान किया है। मोहाली में इसका पूरा असर देखा जा रहा है। बता दें कि आम दिनों में इस एयरपोर्ट रोड पर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती थी। क्योंकि यह रोड पंजाब से हरियाणा और चंडीगढ़ को जोडऩे वाला रोड है।























