रेल कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण पर किया काम

कोरबा। रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की संस्था हरियर धरती के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है। अषाढ़ के महीने में संगठन ने पौधारोपण करने पर ध्यान दिया। बालपुर स्टेशन में यह काम किया गया। और भी क्षेत्रों में इस तरह के कार्य को विस्तार देना है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा-चांपा रेलखंड के अंतर्गत आने वाले बालपुर स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए अभियान का क्रियान्वयन किया गया। वहां के मुख्य स्टेशन प्रबंधक तथा सभी कर्मचारियों के साथ हरियर धरती टीम ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत 50 पौधों को लगाया। उन सभी पौधों को ट्री गार्ड के साथ सुरक्षित भी किया गया। इस वृक्षारोपण कार्य में बालपुर के सभी कर्मचारियों का बहुत ही सराहनीय कार्य रहा। मुख्य स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि हरियर धरती का गठन पूर्व एआरएम अवधेश त्रिवेदी के कार्यकाल में हुआ था तब से यह संस्था लगातार काम कर रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर उसके द्वारा आवश्यकता आधारित बिंदुओं पर काम किया गया है और ग्रामीणों के साथ खुशियों को साझा किया गया है।

RO No. 13467/11