
बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों के दबदबे के बीच बीते दिन करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। रोमांस और ड्रामे से भरपूर इस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं तो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी भी शानदार लग रही है।फिल्म के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें इसने सधी हुई शुरुआत की है।
करण ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ 7 साल बाद निर्देशन क्षेत्र में वापसी की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।अब वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद की जा रही है। करण के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल थी, जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय नजर आए थे।फिल्म ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी और अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ओपनिंग डे कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपये रहा है।ऐसे में करण अभी तक 2016 में आई अपनी फिल्म की पहले दिन की कमाई को पीछे नहीं छोड़ पाए हैं।


























