
सूरजपुर। सुश्री लता ताम्रकार ग्राम केवरा वि.ख. प्रतापपुर जिला सूरजपुर की निवासी है। जो कि 12वीं की छात्रा है, आवेदिका के पिता को लंग कैसर है। जिसका इलाज रायपुर से चल रहा है। परिवार में एक ही कमाने वाला व्यक्ति है, परन्तु बीमारी की वजह से कार्य नहीं कर पा रहे है। इस कारण प्रार्थी ने कलेक्टर के समक्ष आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदिका की परेशानियों को देखते हुए कलेक्टर ने अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु सचिव रेडक्रॉस डॉ. आर.एस. सिंह को निर्देशित किया था। इसी क्रम में आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा लता ताम्रकार को 10 दस हजार का चेक प्रदाय किया गया।





















