
चांपा। अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल के वार्षिकोत्सव ”समर्पण 2024” का आयोजन मंगलवार 2 जनवरी को अपरान्ह 4 बजे से जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह में लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन डॉ. व्ही.के.अग्रवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवंागन, लायंस क्लब शिक्षण समिति के सचिव लायन राजेश अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी लायन नंदकुमार देवंागन, लायंस क्लब के सचिव लायन संतोष कुमार सोनी तथा प्राचार्य श्रीमति अजिता वी.के. भी मंचस्थ थे। लायंस स्कूल के वार्षिकोत्सव ”समर्पण 2024” का शुभारंभ करने के पश्चात मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष स्कूल के वार्षिकोत्सव का नाम समर्पण 2024 रखा गया है जिसका व्यापक अर्थ है और विशेषकर बच्चों के लिए इस शब्द की बड़ी महत्ता है। उन्होंने विद्यार्थियो ं का आव्हान करते हुए कहा कि जब तक आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण भावना के साथ कार्य करेंगे तो कुछ भी असंभव नहीं है। हमें जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित रहना आवश्यक है। मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि शासकीय सेवा में आने के बाद भी व्यक्ति के समक्ष लक्ष्य रहता है जिसकी प्राप्ति के लिए उसका समर्पित भाव से कार्य करना जरूरी है। उन्होंने पालकों का आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों से नियमित रूप से बात करते हुए उनसे संवादहीनता न रखे और अपने बच्चों को अपने करीब रखे क्योंकि बच्चों के सबसे बड़े मनोवैज्ञानिक उनके अभिभावक ही होते है। इसलिए मेरा बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों के मित्र, गाइड एवं दार्शनिक बनकर उनकी छोटी – छोटी समस्याओं का समाधान करें। इससे बच्चों की अनेक समस्याओं का निदान घर पर ही हो सकेगा जिससे वे अपने जीवन में तरक्की कर सकेंगे। मुख्य अतिथि एसपी विजय अग्रवाल को स्मृति चिन्ह, कौसेय शाल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम को लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवंागन, लायंस क्लब शिक्षण समिति के सचिव लायन राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत 44 वर्षो से लायंस क्लब द्वारा लायंस स्कूल का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए वार्षिकोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान में अध्ययनरत करीब 1500 बच्चों को100 की संख्या में शिक्षण स्टॉफ द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है जिससे यहां के बच्चों ने छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामो की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन डॉ. व्ही.के.अग्रवाल ने कहा कि स्कूल का वार्षिकोत्सव जिले के पुलिस अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से खास हो गया है जिससे यहां के बच्चों को भी यह प्रेरणा मिलेगी कि वे मुख्य अतिथि के नक्शे कदम पर चलते हुए अपने जीवन में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित कर सके। उन्होंने पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने व्यस्ततम सेवा कार्य के बीच समय निकालकर स्कूल के वार्षिकोत्सव में आने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एसपी विजय अग्रवाल द्वारा स्कूल में 25 वर्ष या उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षण स्टॉफ के वीरेन्द्र वर्मा, श्रीमति नीलू मिश्रा तथा श्रीमति इंदू तिवारी को कौसेय शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान गत वर्ष छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड की परीक्षा में मेरिट सूची में दसवा स्थान लाने वाली छात्रा कु. रिया पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र भेंट कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान उनकी माता ने ग्रहण किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियो ं को मंचासीन करने के बाद उनके द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद सभी मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। स्कूल की छात्राओं द्वारा राजकीय गीत ”अरपा पैरी के धार” की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण में प्राचार्य श्रीमति अजिता वी.के. ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका जया अग्रवाल तथा अंत में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी लायन नंदकुमार देवंागन ने किया। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के तहत सरस्वती वंदना, भरतनाट्यम नृत्य, गीत, कार्टून कैरेक्टर, गरबा, फिल्मी नृत्य, रेम्प वॉक सहित अनेक नृत्य तथा गीत प्रस्तुत किये। उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षण स्टॉफ ने करतल ध्वनि से कार्यक्रमो की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमो के सफलतापूर्वक आयोजन में स्कूल के समस्त शिक्षण स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन डॉ. व्ही.के. अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी लायन नंदकुमार देवंागन, लायन डॉ. के.पी राठौर, लायन बजरंग अग्रवाल, लायन डॉ. व्ही.एन. बिरथरे, लायन डॉ. योगेन्द्र शर्मा, लायन डॉ.जी.पी. दुबे, लायन सुरेश अग्रवाल, लायन नारायण सोनी, लायन बैजनाथ देवंागन, लायन संतोष कुमार सोनी, लायन संतोष अग्रवाल, लायन गिरधारी लाल अग्रवाल, लायन श्रीमति संगीता अग्रवाल तथा लायन श्रीमति डॉ. शरद बिरथरे सहित गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण व शिक्षण स्टॉफ बड़ी संख्या मे ं मौजूद था।

























