
जांजगीर-चांपा। छ.ग. शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार 20 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का जिला कार्यालय मुख्य नहर मार्ग नहरिया बाबा मंदिर रोड में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा जारी श्रम सम्मान की राशि को लेकर विचार विमर्श करना था, जो समस्त दैनिक एवं मासिक वेतनभोगियों के हित में हैं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रम सम्मान की राशि को लेकर अपनी चिन्ताओं और सुझाओं को साझा किया। संघ ने इस विषय पर राज्य सरकार से उचित संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया, ताकि कर्मचारियों की हितो की रक्षा की जा सकें। इस अवसर पर संघ के नवनियुक्त महामंत्री विजेन्द्र पाल प्रधान का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। विजेन्द्र पाल प्रधान ने संघ के समर्पण और कर्मचारियों के कल्याण के प्रतिअपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उनके शपथ ग्रहण के दौरान संघ के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में संघ की प्रगति की आशा जताई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादवा, उपाध्यक्ष नितेश राठौर, कृष्णकुमार साहू, जिला सलाहकार शशिकांत राठौर, जिला संरक्षक अशोक राठौर, के. के. थवाईत, जिला सचिव बजरंग लालसाहू, जिला कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिहानी, जिला महिला प्रकोष्ठ श्रीमती हीना सूर्यवंशी, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष संतोष बर्मन, योगेन्द्र सिदार, राजस्व विभाग अध्यक्ष राजकुमार यादव, पशु चिकित्सा विभाग अध्यक्ष राजेश्वर यादव, पंचायत विभाग अध्यक्ष सतीश कौशिक, भागीरथी यादव, शिक्षा विभाग राजेश वर्मा सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।





















