
जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के हाई प्रोफाइल शासधीय जमीन घोटाला लछनपुर के शासकीय बरसे को निजी लाभ के लिए बिल्डर द्वारा सरकारी आम निस्तारी घरसे की जमीन को विलोपित करके बजा कब्जा कर लिया गया है।
राजस्व विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और मामले की जांच करवाकर न्यायालय तहसीलदार ने स्थगन आदेश जारी कर मौका वस्पा किया और बिल्डर को नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने बताया कि संतोष जनक कार्रवाई नहीं होने पर सीधे सीएम व राजस्व मंत्री के अलावा प्रभारी मंत्री से की गई है। आरोप है कि नारायणी बिल्डर पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सहित शासकीय धरसा में कब्जा पाया गया है। मजे की बात यह है कि उक्त भूमि सभी खसरो सहित 5.17 एकड़ है पर जिले के राजस्व अधिकारियों के शहमो करम से एक नया खसरा अभिशरण किया प्रतिवेदित है। जिसका नक्शा बिना स्थल निरक्षण के आरआई के द्वारा बना दिया गया और नया नक्शा काटा गया जिससे अधिकारी के कृत्य पर सवाल उठने शुरू हो गया है। जो घोर लापरवाही के श्रेणी में आता है और व मौके में भूमि 5.17 एकड़ है। जिसे 6.02 एकड़ रजिस्ट्री कर नामंत्रित कर दिया। इसके बाद राजस्व विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच के लिए पटवारी को निर्देशित किया था। जांच उपरांत पटवारी ने तहसीलदार को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।
नायब तहसीलदार ने दिए बेदखली का आदेश
इधर नायब तहसीलदार ने विवादित भूमि पर कब्जा करने के आरोप पर तीन लोगों पर कार्रवाई करते हुए बेदखली का आदेश दिया है। जिसमें मोहन मित्तल पिता मदन लाल मित्तल दिनेश मित्तल पिता मदन लाल मित्तल, जीवन लाल पिता जुगल कुमार साहू सभी निवासी लछनपुर के हैं। अपने आदेश में नायब तहसीलदार ने कहा है कि पक्षकार राजपूत समाज ग्राम पंचायत लखनपुर में उक्त भूमि स्थित है। जिसमें उक्त तीन लोगों के द्वारा अनाधिकृत रूप से काबिज कर लिया था। जिसे बेदखल किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि उक्त अवैध कब्जा से बेवलखी किए जाने की सूबना दी जा चुकी है। खसरा नंबर 1131/2 में से एक एकड़ भूमि में से शेष भूमि से अवैध अतिक्रमण को 13 सितंबर 2024 तक हटा लें, नहीं तो बलपूर्वक बेदखली की जाएगी, जिसके जिम्मेदार आप लोग खुद होंगे।




























