लश्कर, जैश समेत आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करेगा इब्सा, यूएन में भारत समेत कई देशों ने लिया संकल्प

न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र में सूचीबद्ध पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अल-कायदा, आइएस जैसे आतंकी संगठनों और उनके मददगारों के खिलाफ अब ठोस कार्रवाई की जाएगी। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रियों ने गुरुवार को यह संयुक्त संकल्प लिया। भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका के समूह आईबीएसए के तहत आयोजित यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र से इतर हुई। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, उनके ब्राजीलियाई समकक्ष माउरो विएरा और दक्षिण अफ्रीका के रोनाल्ड लामोला ने हिस्सा लिया। उन्होंने वैश्विक समुदाय से सशक्त आतंकवाद-रोधी तंत्र स्थापित करने और संयुक्त राष्ट्र को इसमें केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए भी आह्वान किया। सभी ने आतंकवादियों की सीमापार आवाजाही, आतंकवादी नेटवर्क के वित्तपोषण और अपने क्षेत्रों से आतंकवादी कार्रवाइयों सहित आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए सभी देशों की जिम्मेदारी को भी याद किया।

RO No. 13467/11