
जांजगीर-चांपा। लायंस क्लब चांपा द्वारा 21 जुलाई को लायन बैजनाथ देवांगन जी के फार्म हाऊस, कोरबा रोड़ चांपा में पौधारोपण किया गया। जिसमें अनेक प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया।
लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को बचाये रखने के लिए और धरती को हरा-भरा बनाने के लिए वर्तमान में वृक्षारोपण नितांत आवश्यक है इसी उद्देश्य को लेकर लायंस क्लब चांपा वृक्षारोपण का कार्यक्रम शतत आयोजित कर रहा है। तथा सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे एक पौधे का रोपण अवश्य करें। ताकि हमारे आस-पास का वातावरण हरा-भरा रहे। लायंस स्कूल के वाईस चेयरमेन लायन विनोद कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण बहुत ही शुभ कार्य है। यदि पृथ्वी को प्रदूषण से बचाना है तो हमें जंगलों को बचाना होगा, साथ ही साथ अधिक से अधिक पौधों का रोपण भी करना होगा। ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। लायंस क्लब के सचिव लायन संतोष कुमार सोनी ने जानकारी दी कि लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट के निर्देशानुसार लायंस क्लब चांपा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम कर रहा है। इस अवसर पर सभी लायन सदस्यों आभार व्यक्त किया।
जिनके सहयोग से यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन, उपाध्यक्ष लायन खूबचंद देवांगन, सचिव लायन संतोष कुमार सोनी, लायन विनोद कुमार अग्रवाल, लायन डॉ के. पी. राठौर, लायन राजेश अग्रवाल, लायन डॉ. जी. पी. दुबे, लायन बजरंग अग्रवाल, लायन बैजनाथ देवांगन, लायन उत्तम प्रकाश देवांगन, लायन डॉ. व्ही. एन. बिरथरे, लायन नेहरू देवांगन, लायन नंदकुमार देवांगन, लायन गिरधारी लाल अग्रवाल, लायन वासुदेव देवांगन उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी लायंस क्लब चांपा के सचिव लायन लायन संतोष कुमार सोनी ने दी।


























