लाहिड़ी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

चिरमिरी। शासकीय लाहिड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी के राष्ट्रीय सेवा योजना (पुरुष एवं महिला) इकाई के संयुक्त तत्वाधान में संस्था प्रमुख डॉ. रामकिंकर पांडेय के संरक्षण में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मानव श्रृंखला, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता अभियान पर रैली महाविद्यालय प्रांगण से छोटी बाजार, शंभू चौक, साई नाथ चौक से होते हुए जैन मंदिर के रास्ते महाविद्यालय परिसर तक रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्र- छात्राओं के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु ओजपूर्ण नारे लगाए गए एवं जन संवाद द्वारा घर – घर संपर्क अभियान भी किया गया । रैली पश्चात लोकतंत्र के सशक्तिकरण में नवीन मतदाताओं का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगता का आयोजन किया गया । जिसमें बहुत से छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने समझ को उजागर किया।
कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए कार्यक्रम अधिकारी श्री विरेन्द्र कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व और एक जागरूक मतदाता के महत्व के बारे में बताएं।भाषण प्रतियोगता में वंशिका केशवानी,दलीप सिंह, वंदना, चित्रकला प्रतियोगिता में अंकिता, अनारकली, प्रियंका रंगोली प्रतियोगिता में ईशा तिवारी, नैना गुप्ता, वर्षा गुप्ता एवं निबंध प्रतियोगता में विद्यासागर राउत, आशीष तिग्गा , सनोज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री प्रेमा कुजूर, श्रीमती अनुराधा सहारिया, मोहिनी राठौर, मंजू राही, अंकिता जायसवाल, आयुषी राय, प्रियम्बदा शुक्ला, डॉ. रामनारायण पनिका, विकास खटीक, गिरीश दास, चैतन्य निषाद, भागवत प्रसाद जांगड़े अन्य प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं में सनोज, विद्यासागर, माधव, योगेश, मुस्कान, राधा आदि का विशेष योगदान रहा।

RO No. 13467/11