मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है। सोनू सूद को अब मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। सोनू सूद के खिलाफ बीते दिनों 10 लाख रुपयों की धोखा-धड़ी से जुड़ा है। लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह समन लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ दायर 10 लाख रुपये के धोखाधड़ी मामले के संबंध में जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया गया था। सोनू सूद को गवाही के लिए कोर्ट में बुलाया गया था। सूद के गवाही देने के लिए अदालत में उपस्थित नहीं होने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। आदेश में लिखा है, ‘सोनू सूद को समन या वारंट की विधिवत तामील की गई है, लेकिन वह उपस्थित होने में विफल रहे हैं। अब आपको आदेश दिया जाता है कि उक्त सोनू सूद को गिरफ्तार किया जाए और अदा