लोकतंत्र के लिए खतरा हैं एलन मस्क’, इस देश के प्रधानमंत्री ने अरबपति पर बोला सीधा हमला

पेरिस। दुनिया के सबसे अमीर अरबपति एलन मस्क पर फ्रांस के प्रधानमंत्री ने बड़ा हमला बोला है। सोमवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रैंकोइस बायरू ने कहा कि एलन मस्क लोकंत्र के लिए खतरा हैं। हाल ही में एलन मस्क ने कनाडा, ब्रिटेन और जर्मनी की सरकार को निशाना पर लिया था। मगर अब फ्रांस के प्रधानमंत्री के बयान के बाद नई चर्चा शुरू होना लाजिमी है। एक टीवी इंटरव्यू में फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रैंकोइस बायरू ने कहा, “एलन मस्क लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। पैसे के विवेक पर शासन करने का अधिकार नहीं देना चाहिए।” कुछ दिन पहले फ्रांस के पीएम ने कहा था कि यूरोप और फ्रांस को ट्रंप की नीतियों के खिलाफ खड़ा होना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो हमारे प्रभुत्व को कुचल दिया जाएगा।
एलन मस्क स्पेसएक्स, टेस्ला और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मालिक हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया। ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद मस्क को सरकारी दक्षता विभाग का प्रमुख बनाया है। मस्क के कंधों पर सरकारी खर्च में कटौती और नौकरियों में छंटनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RO No. 13467/11