
नईदिल्ली, 06 मार्च ।
भारत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी उल्लंघन की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम चरमपंथियों के एक छोटे समूह की उकसावे की गतिविधियों की निंदा करते हैं। हम कुछ तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं। हम अपेक्षा करते हैं कि मेजबान सरकार ऐसे मामलों में अपने कूटनीतिक दायित्वों का निर्वहन करेगी।






























