
कोरबा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाना जरूरी है। प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद अब सभी जिलों में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसकी शुरुआत कोरबा जिले से हो रही है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, नरेंद्र देवांगन, अनूप यादव के अलावा जिला कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति के प्रीति स्वर्णकार, अजय कंवर, उत्तम रंधावा, सुभाष राठौर, दीक्षित देवांगन, मुकेश साहू, विकास झा भी बैठक में शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, धनंजय चौहान, रामायण राठिया, समजीत सिंह, रूपेश डिक्सेना, जय गर्ग, अनुराग दुहलानी, पिंकू रंजन, किशन साव, प्रकाश यादव सहित मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री बैठक में शामिल होने के लिए अपेक्षित हैं।
























