लोक महोत्सव में 101 जोड़ों का संपन्न हुआ विवाह

जांजगीर- चांपा । जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 101 जोड़ोंका विवाह हुआ। इस अवसर पर वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी,जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर आकाश छिकारा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य की शुभकामनाएं दी और उन्हें उपहार भेंट किए। चौधरी ने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फिजुल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने में मदद मिल रही है। अब ऐसी कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से लाभान्वित होते हुए 101 जोड़ों का विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर गुलाब चंदेल, गगन जयपुरिया, विद्या सिदार, अमर सुल्तानिया, सुमित प्रताप सिंह, प्रीति देवी, प्रशांत सिंह, आशुतोष गोस्वामी, शेखर चंदेल, प्रशांत सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिपिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए का व्यय निर्धारित है। जिसमें 6 हजार रुपए वस्त्र, श्रृंगार सामग्री व आभूषण पर, 8 हजार रूपए विवाह के आयोजन पर, 15 हजार रुपए प्रोत्साहन सामग्री व 21 हजार रूपए बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से वधु को दिया जाता है। नवविवाहित जोड़ों को जीवनोपयोगी विभिन्न सामग्रियां जैसे कुकर, बर्तन गद्दा, आलमारी आदि दिया जाता है।

RO No. 13467/11