
कोरबा। लगातार दूसरे वर्ष कटघोरा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति का आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। यहां 21 फीट ऊंची गजानन की प्रतिमा विराजित की गई है। पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने बांस के स्ट्रक्चर पर यूपी के वृंदावन के प्रेम मंदिर को आकार दिया है। उसकी कलात्मकता के साथ-साथ भीतर में भगवान की छवि यहां पर दर्शन के लिए आने वाले लोगों को सम्मोहित करती नजर आ रही है। गणेश चतुर्थी से अब तक हजारों की संख्या में भक्तों ने यहां पहुंचकर पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ लिया है। जिले में गणेश की यह सबसे बड़ी प्रतिमा है। जिसके साथ-साथ यहां का मंडप अलग ही तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। आयोजकों ने बताया कि राजनांदगांव जिले से मूर्ति लाई गई है। लोगों को विशेष एहसास कराने के लिए इस प्रकार की कोशिश इस वर्ष की गई। जिले में और भी स्थानों पर गणेशोत्सव में कई नए कलेवर को शामिल किया गया है।






















