कोरबा। पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पुलालीकला निवासी कमला बाई अपने घर से खेत की ओर बकरियों को चराने दोपहर में गई थी। इस दौरान अचानक दो लोमड़ी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। एक लोमड़ी ने महिला के दाएं हाथ को काट दिया जिससे महिला जख्मी हो गई। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव पहुंची। ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। ग्राम के वन समिति अध्यक्ष रविंद्र महन्त ने उक्त घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। विभाग के अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि लोमड़ी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे ग्रामीणों को दूर रहने की सलाह दी गई है।