वन मंडल कटघोरा में फिर बेकाबू हो रहे हाथी

पनगंवा के बाद बंजारी में ढहाए तीन मकान
कोरबा। वन विभाग की लाख कोशिको व सक्त निगरानी के बाद भी जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात नही थम रहा है। वें बेकाबू हो चले है यहां के एतमा नगर रेंज के गुरसिया सर्किल अंतर्गत बंजारी गांव में हाथियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाते हुए तीन ग्रामीणों के मकान ढहा दिए जिससे तीन परिवार बेघर हो गया है। वन विभाग हाथियो द्वारा किए गए नुकसानी का आकलन करने व पीडि़तो को मुआवजा देने की तैयारी में जुट गया है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल के एतमा नगर रेंज के गुरसिया सर्किल में इन दिनों 32 हाथियों का झुड़ विचरण कर रहा है। इस झुड़ ने बीती रात सक्रियता दिखाते हुए बंजारी गांव पहुंच गया और जमकर उत्पात मचाया इस दौरान हाथियों ने तीन ग्रामीणों के मकान को निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया। हाथियो के निगरानी में जुटे वन कर्मी अपने पास उपलब्ध संसाधनों से किसी तरह उत्पात मचा रहें हाथियों को खदेड़ा तब बंजारी गांव में उत्पात थमा वन कर्मी रात भर इस आशंका से डटे रहे कि हाथी पुन: गांव में वापस न आ जाए। सुबह होने पर हाथियों द्वारा किए गए नुकसानी का आकलन किया और रिपोर्ट तैयार कर अपने अधिकााियों को सौंप दिया हाथियो द्वारा क्षेत्र में सक्रियता दिखाई जाने से ग्रामीण दहशत में है। इससे पहले दो हाथियो ने पसान रेंज के पनगंवा में पहुंचकर दो ग्रामीणों के घर को ढहा दिए थे। हाथियो द्वारा क्षेत्र में लगातार उत्पात मचाएं जाने तथा फसल व मकान को नुकसान पहुंचाने से ग्रामीणों में गहन आक्रोश है। केंदई रेंज के गोदवारी में आठ हाथी तथा लालपुर में एक लोनर हाथी घूम रहे है। इन हाथियो ने एक-दो किसानों की फसल को मामूली छति पहुंचाने के अलावा कोई बड़ा नुकसान नही पहुंचया है।

RO No. 13467/11