वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किया रोड स्टेशन का पुनर विकास शिलान्यास

चर्चा कॉलरी। देश में रेलवे स्टेशनों का उन्नयन कर क्षेत्र को विकास की कड़ी से जोडऩे एवं आम नागरिकों को सुविधाएं पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 45000 करोड रुपए लागत की महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के 554 रेलवे स्टेशन के पुनर विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज ,अंडर पास ,उद्घाटन राष्ट्र को समर्पण वर्चुअल कार्यक्रम बैकुंठपुर क्षेत्र बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में संपन्न हुआ इस महत्वाकांक्षी योजना में कोरिया जिले के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है कार्यक्रम में विनय लगेह कलेक्टर कोरिया ,कृष्ण बिहारी जायसवाल जिला अध्यक्ष भाजपा कोरिया ,शैलेश शिवहरे उपाध्यक्ष भाजपा कोरिया ,राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा ,भानु पाल पूर्व मंडल अध्यक्ष बैकुंठपुर, पंकज गुप्ता, अरुण जायसवाल मंडल अध्यक्ष शिवपुर चर्चा, कुबेर साहू, आदित्य जयसवाल ,रामकृष्ण शर्मा, महेश यादव श्रमिक नेता, अभिमन्यु मुरली, सचिन मलिक, पवन विश्वकर्मा ,छत्रपाल सिंह, विश्वनाथ ,ललन सिंह, दीपा विश्वकर्मा ,साक्षी सिंह ,रानी सिंह, नेहा ,मुस्कान सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे कार्यक्रम के प्रारंभ में रेल अधिकारियों के द्वारा अतिथियों का पुष्प हार माल्यार्पण से स्वागत किया गया इस दौरान बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा ने कहा कि कोरिया जिले के मुख्य रेलवे स्टेशन बैकुंठपुर क्षेत्र में विकास एवं उन्नयन की बहु प्रतिक्षिति थी जो वर्षों से पूरी नहीं हो रही थी यात्रियों को बेहद असुविधा होती थी इस मांग को माननीय प्रधानमंत्री जी ने पूरी करते हुए हमें सौगात दिया है सुविधा विहीन बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण से सुविधाओं का विस्तार होगा , बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन अब अपने बृहद एवं नए स्वरूप में नजर आएगा, इससे क्षेत्र में विकास को गति भी मिलेगी साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे हम सभी क्षेत्रवासी माननीय प्रधानमंत्री जी एवं रेल मंत्री के सदैव आभारी रहेंगे। सफल आयोजन हेतु आर शंकरन कार्मिक अधिकारी बिलासपुर, जे.के. जेना मुख्य स्टेशन प्रबंधक, एस.के. सिंह डिविजनल ट्रैफिक इंस्पेक्टर, विजय कोरी सीसीई ,पी.सी पैकरा सी. एस., सुधीर सिंह, सुधीर गजभिए ,प्रेम कुमार, वेणुगोपाल आदि विशेष रूप से सक्रिय थे। के अंतर्गत स्टेशन पर उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हाल ,दो प्लेटफार्म ,फुट ओवर ब्रिज ,सेल्फी प्वाइंट, स्टेशन में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन के अनुकूल सुविधा, स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन में डिजाइन तथा स्वरूप का उन्नयन सहित स्टेशन को कमोहक स्वरूप दिया जाएगा स्टेशन में सिटी सेंटर व पार्किंग की व्यवस्था होगी, वर्षों से बंद पड़ी पार्सल सुविधा भी प्रारंभ होगी। व्यापार में सहायता मिलेगी इसके अतिरिक्त स्टेशन में एक बड़ा सा तिरंगा भी लगाया जाएगा।

RO No. 13467/11