कोरबा। सेवा भारती कोरबा द्वारा वस्त्र सेवा प्रकल्प के माध्यम से वस्त्रदान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी औद्योगिक क्षेत्रों से आमजनों के घरों से उपयोगी वस्त्रों को एकत्रित कर सुदूर वनांचल के जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। यह अभियान 15 से 24 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों से आह्वान किया गया है कि वे अपने अपने घरों के पुराने उपयोगी वस्त्रों को इक_ा कर दान कर सकते हैं। इसके लिए वे छाया बाजार साडा कॉलोनी जमनीपाली में मोनिका अग्रवाल 9131151355, एचआईजी 5 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर जमनीपाली में रश्मि गुप्ता 9907139458, सेक्टर 3 बालको में देवेंद्र द्विवेदी 9039216703, राकेश तिवारी 8085384442, सेवा भारती कोरबा कार्यालय विवेकानंद सदन कुआं भठ्ठा बुधवारी बाईपास रोड 83192 50312 नंबर पर संपर्क दान कर सकते हैं। वस्त्रों को एकत्रित कर दिवाली पूर्व जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा। इस कार्य के लिए अधिक जानकारी के लिए संस्था के सचिव सुनील जैन 9893624622, कार्यक्रम संयोजिका रेखा सिंह 7898318287 से संपर्क किया जा सकता है।