
जांजगीर – चांपा । ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने वाले बिलासपुर जिले के तीन आरोपित और एक नाबालिक सहित चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार और चोरी गए ट्राली को जब्त किया है। मामला अकलतरा थाना का है। पुलिस के अनुसार कोटमीसोनार निवासी बलदाऊ प्रसाद दुबे के कोठार में खड़े ट्रेक्टर ट्राली ट्रेक्टर इंजन क्रमांक सीजी 10 एके2124 को 2 व 3 दिसंबर की रात्रि कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। उसने इसकी रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में धारा 379 कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि दोमुहानी बुटापारा थाना तोरवा सोनू खान, जितेन्द्र महार और कर्रा थाना मस्तुरी निवासी समय लाल केवट तथा एक किशोर ने मिलकर ट्रेक्टर ट्राली को चोरी किया है। सूचना पर पुलिस ने चारो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर आरोपितों ने बताया कि 2 व 3 दिसंबर की दरमियानी रात्रि में वे चारो इंडीआयर कार क्रमांक सीजी 07 एमबी 6155 में आए थे और ट्रेक्टर ट्राली को चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे सेवारदात में प्रयुक्त इंडीआयर कार और चोरी गए ट्रेक्टर ट्राली को जब्त किया। पुलिस ने तीनों आरोपित दोमुहानी बुटा पारा निवासी सोनू खान, जितेन्द्र महार, समेयलाल केवट और एक किशोर कोगिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिक को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया।


























