
कोरबा। निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीण मसीह ने कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को समर्थन दिया है। और उनके लिए प्रचार करने की बात कही है। उन्होंनेे कहा कि हर कही विकास कार्यो की चर्चा होने के मद्दे नजर यह निर्णय लिया गया है।
कोरबा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मसीह ने प्रचार भी शुरू कर दिया था। लेकिन मैं जहां भी जा रहा था। वहां माहौल जयसिंह के पक्ष में नजर आया। कोरबा विधानसभा में उनकी लहर चल रही है। इसे देखते हुए मैंने अपना समर्थन उन्हें दिया है। वैसे भी मेरी विचारधारा सदैव कांग्रेस की रही है। जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में कई विकास कार्य करवाए हैं। उनके कार्यशैली भी बेहद सकारात्मक रही है। लोगों के द्वारा मुझे बताया गया, विकास कार्य के बारे में मुझे जानकारी दी गई। जिससे मैं अभिभूत हूं और इसलिए ही मैंने अपना समर्थन उन्हें दे रहा हूं।
मसीह ने बताया कि मैं और मेरा समाज हमेशा कांग्रेस से प्रभावित रहा है। अब मैंने अपना समर्थन जयसिंह अग्रवाल को दे दिया है। मैं समाज के लोगों को भी अपील करता हूं कि वह जयसिंह अग्रवाल को ही वोट करें, चुनाव में मैं जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में ही प्रचार करूंगा।























