विकास की बात की लोगों से जयसिंह ने

कोरबा। कांग्रेस के उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और लोगों को पिछले वर्ष में हुए काम की जानकारी दी।
अग्रवाल ने वार्ड क्र 5,6,58 और 59 में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया हैं। संबोधन के दौरान राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। शहर के विभिन्न स्थानों पर हरीतिमा विकसित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि शहर में मध्य में अशोक वाटिका को विकसित कर ऐसा उद्यान बनाया गया जहां लोगों को शुद्ध हवा के साथ ही योगा और जिम की सुविधा भी प्रदान की गई हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न वार्डों में उद्यान और ओपन जिम लगाये गए हैं। जिसका लाभ हर नागरिक को मिल रहा हैं। शहर के विभिन्न मार्गों में लगने वाले जाम की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि भारी वाहनों की संख्या बढऩे और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति बन रही हैं। इस पर कार्य किया जा रहा हैं। पिछले सप्ताह ही एसईसीएल प्रबंधन को पत्राचार कर इस समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने समुचित व सार्थक कदम उठाने को कहा गया है । स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से अंग्रेजी में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, गणवेश, पुस्तक प्रदान की जा रही हैं। इसी तरह बालिकाओं के लिए नर्सरी से लेकर 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ गणवेश, पुस्तक, कॉपी शासन द्वारा प्रदान की जा रही हैं। छात्रवृत्ति में इजाफा किया गया हैं। और सीधे उनके खातों में राशि दी जा रही हैं। गरीबों को भूमि का पट्टा कानून बनाकर दिया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही हैं। कोरबा में 1320 मेगावाट का विद्युत सयंत्र स्थापित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ में लगने वाले सारे उद्योंगो में स्थानीय लोंगो को रोजगार देने का अनिवार्य रूप से प्रावधान किया गया हैं।कोरबा कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल ने अपने स्कूल का फर्ज मंत्री बनने के बाद पूरा किया। उन्होंने रामसागर पारा स्थित शासकीय स्कूल में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। उस समय शाला भवन खपरैल का हुआ करता था। और बैठने के लिए फटी टाटपट्टी हुआ करती थी। मंत्री बनने के बाद उन्होंने स्कूल भवन को आलीशान दो मंजिला भवन बनवा दिया। उच्च शिक्षा के एन कॉलेज कोरबा में ग्रहण वहां 5 एकड़ जमीन का आबंटन किया। यह जमीन दादर में दी गई हैं। जहां खेल मैदान एवं कॉलेज भवन विकसित किया जायेगा।
इस मौके पर सुरेश सहगल, चीनीमति, सोनकुंवर, त्रिवेणी गुप्ता, गोदावरी, रामबाई, अनीश परवीन, महफूज, सुनीता सिंह, रमा परिहार, विक्रम सिंह ठाकुर, मुस्लिम खान, कलिन भाई, कन्हैया कलवानी, व्ही.के.एस. राव, बच्चूलाल मखवानी, कमल रोहडा, बनवारी पाहुजा, रमेश जगयानी, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद यासीन, भोला सोनी, भुनेश्वर राज, अमरनाथ, केशर सिंह, नील शर्मा, संजय भंडारी, प्रमोद मानिकपुरी, राजा दान, संतोष श्रीवास्तव, सुर्यकांत, आदिदास, करन यादव, किसन दास, कमलेश यादव, आकाश दास, कमला उपाध्याय, भरतलाल थवाईत, देवेन्द्र श्रीवास्तव, हाजी इकबाल दयाला, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, विमल थवाईत, एहसाान, गोपाल, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, विनोद देवांगन, सीमा मानिकपुरी सहिल बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

RO No. 13467/9