विज्ञान प्रदर्शनी और वार्षिकोत्सव में छात्रों की दिखी प्रतिभा

कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस इंग्लिश स्कूल टीपी नगर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीके चखियार जिला महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कोरबा एवं वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि एमजेएफ जयप्रकाश अग्रवाल, गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीकांत बुधिया एवं एमजेएफ राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), मीना सिंह, सत्येन्द्र वासन, रविशंकर सिंह, कामायनी दुबे, राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), मधु पाण्डेय, शहनाज शेख, योगेश दुबे के आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
अतिथियों तथा दोनों विद्यालय के प्राचार्य ने मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था द्वारा हर संभव सहयोग देने की बात कही। साथ ही बच्चों को पढ़ाई लिखाई के अलावा सांस्कृतिक एवं अन्य प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें भारी संख्या में पालक, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिकों ने आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम समापन के पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वालों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन सचिव मधु पाण्डेय व संचालन शिक्षक एसडी केवड़ा ने किया।

RO No. 13467/11