कोरबा। कल भाजपा के विधानसभा संयोजकों व सह संयोजकों को रायपुर बुलाया गया था। यहां पर निर्णय लिया गया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसके लिए जिम्मेदारियां दे दी गई है। इसके अलावा 21 सितंबर को संकल्प यात्रा कोरबा पहुंचेगी। अलग-अलग स्थानों पर आमसभा आयोजित किया गया है। इस आमसभा के तैयारियों के लिए भी कहा गया है। बैठक में टिकेश्वर राठिया, संतोष देवांगन, आकाश सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
कोसाबाड़ी नगर मंडल के शक्ति केंद्रों में बैठक आयोजित की जाएगी। पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ नगर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सुमन सोनी, रमा मिरी, डॉ. जय लहरे, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार द्विवेदी भी साथ में रहेंगे। कटघोरा नगर मंडल के चाकाबुड़ा व जवाली शक्ति केंद्र में भी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। यहां पर कटघोरा मंडल के महामंत्री राजेंद्र टंडन कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।