
कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तम रंधावा को कटघोरा विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। उनके द्वारा युवा मोर्चा की कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी और उन्हें दिशा निर्देश दिया जाएगा। आज से उन्होंने बांकीमोंगरा दीपका सहित अन्य मंडलों का दौरा शुरू कर दिया है। उनके साथ राकेश वर्मा, सत्यम जायसवाल, सतनाम सैनी, तुषार साहू, आदित्य साहू भी जाएंगे। बैठक में मंडल में किये जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए दायित्व दिया जाएगा।