
जांजगीर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 10 मई को अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए ग्राम खोखसा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बैठक का आयोजन िकया। बैठक में तय हुआ कि ग्रामवासी सांस्कृतिक वेशभूषा में जांजगीर िस्थत दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। यहां से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कचहरी चौक, नेताजी चोक होते हुए रेलवे स्टेशन के पास भगवान परशुराम चौक पहुंचेगी। यहां पूजन-अर्ज कर शोभायात्रा का समापन होगा।
इसके बाद मारवाड़ी धर्मशाला में प्रसाद के लिए रात्रि भोजन की व?्यवस्था रहेगी। भगवान परशुराम आयोजन समिति जांजगीर के मनोज पाण्डेय ने बताया कि धर्मशाला में 2000 लोगों को भोजन की व्यवस्था की गई है।बैठक में भगवान परशुराम आयोजन समिति जांजगीर के ओमप्रकाश शर्मा, अविनाश शर्मा, चंकी तिवारी, आलोक शुक्ला, दीनानाथ उपाध्याय, महेश शर्मा, आशीष शर्मा ने ग्राम खोखसा के विप्रजनों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। ग्राम खोखसा से मारकंडे दुबे, राम रतन पाण्डेय, नारायण प्रसाद पाण्डेय आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


























