विवादों के बीच कांग्रेस नेताओं ने किया अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

जांजगीर-चांपा। जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र मे कचहरी चौक के पास निर्मित भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को विवादों के बीच संपन्न हो गया। भाजपा पार्षदों की आपत्ति और सीएमओ की चेतावनी के बाद भी जिले के तीनों काग्रेसी विधायको और नगर पालिका अध्यक्ष ने मिलकर लोकार्पण कर दिया। यहां तैनात पुलिस मूकदर्शक बनकर सब कुछ देखती रही जिन्होंने जरा भी विरोध नहीं किया, वही जिला प्रशासन के अधिकारी देरी से पहुंचे। बाबा भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा अनावरण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा समय निर्धारण नहीं होने के बाद भी लोकार्पित करने को गलत बताया नगर के लोग गलत कह रहे हैं वही कांग्रेसियों का दलील एल सहित ठहराया जा रहा है।
जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र के कचहरी चौंक के पास बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए शासन ने लाखों रूपये की स्वीकृति दी थीं। बाबा अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है।इसके समारोहपूर्वक लोकार्पण के लिए समय तय किया जाना था।
इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ने 7 दिसंबर को लोकार्पण का आमंत्रण कार्ड छपवाकर वितरण करा दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद कमलेश जांगड़े के साथ कांग्रेस के तीनो विधायकों को अतिथि बनाया गया था। इधर बीजेपी पार्षदों ने इसे गलत ठहराते हुए 6 दिसंबर को जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद नगर पालिका के सीएमओ ने कार्यक्रम को बिना सूचना के बताते हुए अवैध घोषित किया था, और 7 दिसंबर को पालिका प्रशासन द्वारा डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण नहीं होने की प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर लग रहे पंडाल को देर शाम हटा लिया गया । शनिवार 7 दिसंबर को सुबह से कचहरी चौंक मे पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी बीच दोपहर में नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल के साथ कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप, राघवेंद्र कुमार सिंह और शेषराज हरबंश समेत कांग्रेस सैकड़ो कार्यकर्ता अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और प्रतिमा में लगे कपडे कों हटा कर लोकार्पित कर दिए। इस मामले में जिला प्रशासन ने बाबा अम्बेडकर के प्रतिमा अनावरण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा समय निर्धारण नहीं होने के बाद भी लोकार्पित करने को गलत बताया।
वहीं लोकार्पण को विधि के विपरीत बताते हुए पूरे मामले की जानकारी लेने की बात जिला प्रशासन द्वारा की गई।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के लोकार्पण में जिस तरह सियासत गरमाई है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जांजगीर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने खुद को इस कार्यक्रम से दूर ही रखा। परंतु उनके खुद के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप, राघवेंद्र कुमार सिंह,शेषराज हरबंश तथा नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास ने मिलकर मूर्ति का अनावरण कर दिए इसका नगर में पूरे दिन चर्चा होता रहा।
इस दौरान पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा है जहां कग्रेसी नेता काफी उत्साहित दिखे वही शाम होने पर कैंडल। जलाकर अपनी आस्था एवं श्रद्धांजलि अर्पित भी उनके द्वारा गई की गई।

RO No. 13467/10