जांजगीर – चांपा । घर में बहू को अकेली पाकर जेठ और बड़ा ससुर की नियत डोल गई। रिश्ते को शर्मशार करते हुए दोनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पति घर आया तो महिला ने घटना की जानकारी उसे दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कोतवाली थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि 27 सितंबर की दोपहर के समय महिला घर में अकेली थी। उसका पति किसी काम से बिलासपुर गया हुआ था। इस दौरान रिश्ते में जेठ रवि कुमार सूर्यवंशी (29) और बड़ा ससुर मंगतू राम सूर्यवंशी (55) दोनों उसके घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछे। तब उसने बताई कि वह बाहर गया हुआ है। बहू को घर में अकेली पाकर दोनों की नियत बिगड़ और रिश्ते को शर्मशार करते हुए दोनों ने बारी बारी से उसका हाथ मुंह दबा कर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शाम को जब उसका पति आया तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ भादवि की धारा 376, (2) (च), 376 (घ), 323, 506 कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस ने आरोपित जेठ रवि कुमार सूर्यवंशी और बड़ा ससुर मंगतू राम सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।