
कोरबा। जिले के बांगो थानांतर्गत मातिन के पोड़ीबहरा निवासी एक विवाहिता महिला अपने से आधे उम्र के ब्यायफ्रेण्ड के साथ अचानक लापता हो गई। लगातार 9 दिनों तक तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली तो उसके पति ने बांगो थाना पहुंचकर गुम इंसान क्रमांक 29/23 के तहत उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के बांगो थानांतर्गत मातिन के पोड़ीबहरा निवासी कौशिल्या बाई उम्र 46 वर्ष के तीन बच्चे है। इसी दौरान वह अपने से आधे उम्र के एक ब्याय फ्रेण्ड के संपर्क में आ गई। जिसके परिणाम स्वरूप विगत 24 अगस्त को वह बिना बताए घर में बच्चों को छोडक़र अचानक लापता हो गई। उस दिन खेती किसानी का काम निपटाकर उसका पति जब घर पहुंचा तो वह गायब थी। देर सायं तक उसकी तलाश करते रहा, मगर वह लौटकर नहीं आई। इसी तरह लगातार 9 दिनों तक कौशिल्या बाई का पति केवल सिंह गोड़ उम्र 48 अपने तमाम रिश्तेदारों के यहां एवं पत्नी की सहेलियों के यहां पता करते रहा। अंतत: जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो आज उसने बांगो थाना में गुम इंसान क्रमांक 29/23 के तहत उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बांगो पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त महिला की खोजबीन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत उसकी तलाश में थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिव सिंह परिहार एक टीम लेकर युद्ध स्तर पर जुटे हुए है।
























