
कोरबा। बालकोनगर थानांतर्गत संगम नगर बेलाकछार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल के चीरघर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार समारू लाल सांडे उम्र 60 पिता महेश राम सांडे की पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। इसी दौरान उसका एक लड़का अपनी पत्नी के साथ ससुराल में जाकर रहने लगा। जबकि दूसरा पुत्र भी अपने पिता को रामभरोसे छोड़कर बालको क्षेत्र में अन्यत्र रहने लगा था। इस तरह पत्नी के आकस्मिक निधन एवं पुत्रों के अलग-अलग बस जाने के कारण सामरू लाल सांडे नशा भी करने लगा था। इसी दौरान कल वह अपने मकान के परछी में लोहे के पाइप में फांसी लगाकर झूल गया। एएसआई माखन पात्रे ने विवेचना शुरू कर दी है।
























