वेल्डिंग दुकान से हजारों का सामान पार

बिश्रामपुर। गुरुवार को दिनदहाड़े लटोरी बस स्टैंड स्थित वेल्डिंग दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा रोलिंग शटर का 30 नग स्प्रिंग की चोरी कर ली गई। इसकी लागत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। लटोरी पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उक्ताशय की रिपोर्ट लटोरी बस स्टैंड स्थित सूरज वेल्डिंग वर्कशॉप के संचालक चंदन राजवाड़े ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके घर के सामने उसकी वेल्डिंग दुकान है। उसके दुकान के पीछे गोदाम से दिन में ही चोरो ने रोलिंग शटर का 30 नग स्प्रिंग चोरी कर लिया।

RO No. 13467/11