वैवाहिक सीजन में गैर जरूरी खर्च से लोगों को बचाने अब किराये पर मिल रहे डिजाईनर लंहगे

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादियों की तैयारियां तो महीनों तक चला करती हैं। वहीं दुल्हन की तैयारियां तो शादी वाले दिन तक नहीं खत्म होती हैं। आज हम आपको दिल्ली के तीन ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप रेंट पर डिजाइनर लहंगा ले सकती हैं।
इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादियों की तैयारियां तो महीनों तक चला करती हैं। वहीं दुल्हन की तैयारियां तो शादी वाले दिन तक नहीं खत्म होती हैं। अपनी शादी के दिन हर लडक़ी सबसे अलग और खूबसूरत नजर आना चाहती है। वैसे तो लडक़ी अपनी शादी के लिए हर छोटी से छोटी चीज का खास ख्याल रखती हैं। वहीं सबसे ज्यादा समय लड़कियां लहंगे और ज्वेलरी पर खर्च करती हैं। हांलाकि शादी पर हर लडक़ी सबसे अच्छा लहंगा पहनना चाहती है। लेकिन जो लोग एक बजट में शादी करते हैं, वह महंगे लहंगे नहीं खरीद पाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी रेंट पर अच्छे लहंगा लेना चाहती हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दिल्ली के तीन ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप रेंट पर लहंगा ले सकती हैं। आपको यहां पर डिजाइनर और खूबसूरत लहंगे काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे।
राजौरी गार्डन
दिल्ली में बसा राजौरी गार्डन एक ऐसा मार्केट है, जहां पर शादी से जुड़ा सभी सामान आपको काफी आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा आपको लेटेस्ट वेडिंग लहंगा भी काफी कम बजट में मिल जाएगा। इस मार्केट में आपको भारी-भरकम ट्रेडिशनल लहंगे काफी कम दामों पर मिल जाएंगे।
डिफेंस कॉलोनी
आप चाहें तो अपनी शादी की शॉपिंग दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी से भी कर सकती हैं। यहां पर आपको फैशनेबल और ट्रेंडी वेडिंग रेंटल लहंगा काफी कम दाम पर मिल जाएगा। ऐसे में अगर आप भी एक निश्चित बजट में शादी प्लान कर रही हैं, तो आपको लहंगा खरीदने की बजाय रेंट पर लहंगा लेना ज्यादा अच्छा ऑप्शन साबित होगा।
पंचशील पार्क
आप अपनी शादी के लिए दिल्ली स्थित पंचशील पार्क से भी वेडिंग लहंगा ले सकती हैं। पंचशील पार्ट में आपको शादी से जुड़ी सभी चीजें मिल जाएगी। अगर आप अपनी शादी के लिए लेटेस्ट ट्रेंडी वेडिंग लहंगा लेना चाहती हैं, तो पंचशील पार्ट आपको निराश नहीं करेगा। यहां पर आपको आपके बजट में कई लहंगे के ऑप्शन मिल जाएंगे।

RO No. 13467/11