
देवरी-चांपा। ग्राम पंचायत दर्रीबंजर के आश्रित ग्राम हनुमंता के मतदाताओं को 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कड़ारी में वोट डाला है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम हनुमंता में 8 वार्ड है और मतदाताओं की संख्या लगभग 800 के करीब है।
लेकिन लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथ नही दिया गया है। जिससे यहां के मतदाताओं को 3 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्राम पंचायत कड़ारी वोट डालने जाना पड़ा है। आने जाने के लिए कोई साधन की व्यवस्था भी नही होने के कारण गांव के बहुत से लोग वोट डालने के लिए नहीं पहुंचे। ग्राम पंचायत कड़ारी के 4 वार्ड एवं ग्राम हनुमंता के 8 वार्ड को जोडक़र एक पोलिंग बूथ बनाया गया है। यही कारण है की हनुमंता के मतदाताओं को विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में 3 किलोमीटर दूरी तय कर वोट डालने आना पड़ता है चूंकि पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग बूथ गांव में ही रहता है। ग्राम हनुमंता के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही पोलिंग बूथ के लिए शासन प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।



























