
बैकुंठपुर। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं प्राचार्यो का सम्मान समारोह शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के ऑडिटोरियम में 28 फरवरी को आयोजित हुआ। संभाग स्तर पर प्रत्येक जिले से एक-एक कुल पांच उत्कृष्ट प्राचार्य का चयन संभाग स्तरीय चयन समिति द्वारा वर्ष 2023_ 24 के लिए चयन किया गया। जिसमें कोरिया जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्य में जिले के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर के प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता को जिले के उत्कृष्ट प्राचार्य का पुरस्कार प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, साल एवं सम्मानित निधि देकर किया गया। जिससे विद्यालय परिवार ही नहीं अपितु संपूर्ण कोरिया जिला गौरवान्वित हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने इस उपलब्धि पर संबंधित प्राचार्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। तथा यह संदेश भी दिया है कि इसी प्रकार जिले के सभी प्राचार्य अपने अपने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने जिला को गौरवान्वित करते रहने के लिए प्रेरित किया।

























