शनि मंदिर गेट के सामने लगे खंभे से टकराई बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली

कोरबा । अंचल के सीतामढ़ी क्षेत्र स्थित शनि मंदिर गेट के सामने लगे लोहे की खंभे से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि लोहे की खंबा झुक गया। जोरदार आवाज सुनकर पूजा कर रहे श्रद्धालु बाहर आ गए और आसपास के लोग भी जुट गए। मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए बताया नगर निगम क्षेत्र के कचरा फेंकने वाला एक ट्रैक्टर शनि मंदिर तिराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर शनि मंदिर के सामने मंदिर के दीवाल से 1 मीटर दूरी पर लगे लोहे के खंबे पर टकरा गया। यदि खंबा नहीं रहता तो ट्रैक्टर शनि मंदिर अंदर घुस जाता और एक बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
हादसे के वक्त शनि मंदिर के अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा कर रहे थे, इस हादसे के समय शनिवार होने की वजह से बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, मंदिर के सामने बैठे भिक्षुक व मंदिर के बगल में नारियल दुकान का संचालक बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया की कई बार इस तिराहे पर घटना घट चुकी है पर आज तक किसी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। आज भी भगवान शनि देव लोहे के खंभे के रूप में आकर एक बड़ा हादसा घटित होने से बचा लिया।
यह स्थान डेंजर जोन है क्योंकि तिराहे के साथ-साथ एक बड़ी ढलान भी है शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पूजा करने पहुंचते हैं साथ ही रेलवे स्टेशन मार्ग होने के कारण ट्रेन के समय वाहनों की लंबी कतार लग जाती है वही ट्रैक्टर चालक सहित अन्य वाहन चालक चढ़ाई होने के कारण तेज रफ्तार से चलते हैं। इससे कभी भी कोई गंभीर घटना घटने की संभावना बनी रहती है।

RO No. 13467/11