
शिवरीनारायण। नगर के बैराज के पास स्थित शबरीन दाई गोठान में पर्यावरण संरक्षण समिति ने फलदार व छायादार पौधे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम एसपी वैद्य थे। पौधे लगाने के बाद लोगों ने उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। नगर के पर्यावरण संरक्षण समिति विगत 7 वर्षों से प्रतिवर्ष सौ पौधे लगाती है। अब तक नगर के मेला ग्राउंड व गौठान में बड़ी संख्या में पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधे लगाने के बाद समिति के सदस्य उनका देख रेख भी करते हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी तिवारी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, पार्षद मनोज तिवारी, रविशेखर भारद्वाज, तहसीलदार अश्वनी चंद्रा, इंजी. हर्षा तिवारी, योगेश शर्मा, पवन सुल्तानिया, नारायण खंडेलिया, बीरेन्द्र कुमार तिवारी, राजेश अग्रवाल, अशोक सुल्तानिया, देवेन्द्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मंगतु अग्रवाल, बृजेश केशरवानी, लाडली मोहन शर्मा, बजरंग केडिया, नरेंद्र केशरवानी, रामु सुल्तानिया, नटवर अग्रवाल, पार्षद निरंजन कश्यप, शिवशंकर सोनी, कृष्ण कुमार भट्ट, लाला आदित्य, खिलावन आदित्य, लालमणी चंद्रा, कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।