
कटघोरा। हसदेव नदी के किनारे झोरा घाट पिकनिक स्पॉट पर अब लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कई बार यहां हंगामा भी हो चुका है। इसे देखते हुए रविवार को पुलिस अलर्ट रही।लोग भीषण गर्मी में भी यहां नदी में पानी का आनंद उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। झोराघाट पिकनिक स्थल पर असामाजिक तत्व भी पहुंचते हैं। इससे परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए लोगों को परेशानी होती है। पिछले सप्ताह मार्ग पर दुर्घटना भी हुई थी। इसके बाद से झोराघाट में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर नजर रखे हुए थे। झोराघाट में बीच जैसा नजारा भी दिखता है। नदी में पानी की गहराई भी कम होने की वजह से ही लोग डुबकी लगाते हैं। पुलिस के पहुंचने पर अब हंगामा करने वाले युवक भी सतर्क हो जाते हैं। पिछले साल गर्मी के समय यहां मारपीट भी हुई थी।