कोरबा। बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरा के साप्ताहिक बाजार में एक युवक ने शराब के नशे में कटघोरा में रहने वाला सुरेश कुमार मिरी की पिटाई कर दी। घटना में उसे चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि सुरेश ने गांव में रहने वाले ट्राबस टोप्पो पर मारपीट का आरोप लगाया है। वह पंचायत का कार्य के बाद शाम को लगभग सात बजे वापस घर लौट रहा था। इस बीच आरोपी युवक ने शराब के नशे में आया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।