ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
चिरमिरी। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज चिरमिरी द्वारा भव्यता पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम जी का वैदिक मंत्रों द्वारा पूजन एवं हवन किया गया तत्पश्चात भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा महर्षि भवन से दिव्य झांकी एवं ढोल नगाड़ों के साथ हल्दीबाड़ी मुख्य मार्ग से होते हुए डोमनहिल, गोदरीपारा ,बड़ाबाजार पर निकली जिसमें समाज के युवा,वरिष्ठ एवम मात्र शक्तियां सम्मिलित थी।
चिरमिरी नगर के सामाजिक संगठनो द्वारा शोभायात्रा का स्वागत फूल माला की वर्षा करके एवम शरबत मिष्ठान से की गई। जन्मोत्स्व कार्यक्रम में विप्र कुल ईष्ट भगवान श्री परशुराम जी का पूजन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा किया गया,जन्मोत्सव कार्यक्रम में समाज के उन विप्रजनों का सम्मान किया गया जो अपनी दीर्घकालिक सेवा से इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं साथ ही समाज की प्रतिभावान छात्रा कु.हर्षिता अग्निहोत्री को एम.ए.हिन्दी साहित्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं प.सुशील मिश्रा को भगवान परशुराम वेशधारण करने पर सम्मानित किया गया।
स्वागत उद्बोधन में ब्राह्मण समाज चिरिमिरी अध्यक्ष हरिकान्त अग्निहोत्री द्वारा चिरमिरी में समाज के कार्यों तथा सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताते हुए भगवान श्री परशुराम जी के अवतरण से लेकर चारों युगों में भगवान परशुराम जी के कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला,शिक्षाविद प्रो.भागवत प्रसाद दुबे ने अपने उद्बोधन मे कहा की ब्राह्मण अपने कल्याणकारी कार्यों से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करता रहा है और इसके लिए ब्राह्मण निरंतर तपस्यारत रहता है अपनी तपस्या से अर्जित पुण्य फल मानव के कल्याणार्थ प्रयोग करता है वर्तमान समय में ब्राह्मणों को और चिन्तन करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल ने भगवान श्री परशुराम जी के महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि वे चारों युगों में साक्षात विराजमान रहकर जगत का कल्याण करते रहे है और भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार के रूप में सतयुग में अवतरित हुए और आज हम सबके आराध्य के रूप में विराजमान हैं उन्होंने केवल आततायी दुष्टों का संहार किया एवं हर युग में जगत कल्याणार्थ शस्त्र उठाया है साथ ही उन्होंने महर्षि भवन चिरिमिरी को सांस्कृतिक उन्नति का केंद्र बनाए जाने का आग्रह ब्राह्मण समाज से किया और इसके हेतु जो भी आवश्यकता हो उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष वाचस्पति दुबे और आभार प्रदर्शन महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ छोटेलाल मिश्रा, छोटेलाल पाराशर, शिव गणेश त्रिपाठी, डॉ डी.के. उपाध्याय, डॉ राम किंकर पाण्डेय,आर.पी. शुक्ला, राजकुमार शुक्ला,वीरेंद्र तिवारी, सुरेश पोखरियाल, नारायणी शक्ति श्रीमती मिथिलेश पाराशर, समाज के युवा फनीद हमाम मिश्रा, कुलदीप स्थापक लकी,विश्वदीप तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, ललित पांडे, पवन तिवारी, धनजय तिवारी,रवि दिवेदी,शिवानद तिवारी, एनेद्र पांडेय,संजीत झा, आकाश शर्मा,रवि शुक्ला, प्रहलाद पाठक,दुर्गेश चतुर्वेदी सहित सम्पूर्ण चिरमिरी के समस्त विप्रजनों की उपस्थिति रही।