शहर सरकार को एसडीएम व नपं को संभालेंगे तहसीलदार

जांजगीर चांपा। निर्वाचित अध्यक्ष और परिषद का कार्यकाल पूर्ण होने के साथ शहर सरकार की कमान अब अफसरों के हवाले होगी। राज्य शासन द्वारा दिए गए आदेश के परिपालन में जांजगीर चांपा जिले की तीनों नगर पालिकाओं में जांजगीर, चांपा और अकलतरा एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है। यह अफसर अब आगामी चुनाव होने तक पालिका की कमान संभालेंगे। इसके अलावा जिले की नगर पंचायतों में तहसीलदारों को प्रशासक बनाया गया है।
गौरतलब है कि जनवरी माह में शहर की सरकारों का कार्यकाल पूरा हो गया है। वर्तमान में नगरीय निकाय चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकाय के संचालन के लिए अफसरों को जिम्मेदारी दी जा रही है। राज्य शासन के आदेश के परिपालन में जांजगीर चांपा जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों में राजस्व अधिकारियों को प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला में जांजगीर एसडीएम ममता यादव को प्रशासक नियुक्त किया गया है, इसी प्रकार नगर पालिका परिषद चांपा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा नीरनिधि नंदेहा प्रशासक बनाए गए है। अकलतरा नगर पालिका परिषद अकलतरा में अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल प्रशासक बनाए गए है। इसी तरह जिले के नगर पंचायतों में राजस्व अधिकारियों को प्रशासक बनाया गया है। इनकी कमान तहसीलदार संभालेंगे। जारी आदेश के मुताबिक नगर पंचायत बलौदा में तहसीलदार बलौदा, नगर पंचायत नवागढ़ में तहसीलदार नवागढ़, नगर पंचायत शिवरीनारायण में तहसीलदार शिवरीनारायण इसके साथ ही नगर पंचायत राहौद, खरौद, सारागांव और नवगठित नगर पंचायत पामगढ़ व नरियरा में भी राजस्व अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। यह अफसर अब आगामी चुनाव होने तक पालिका की कमान संभालेंगे।
एक पालिका एवं पांच नगर पंचायतों में प्रशासक नियुक्त
सक्ती। सक्त्ती जिले अंतर्गत आने वाले एक नगर पालिका एवं पांच नगर पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए है पालिका में जहां एसडीएम प्रशासक एवं नगर पंचायत में तहसीलदार प्रशासक नियुक्त किए गए है। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में होने वाले सभी तरह के कार्य में अब प्रशासक प्रमुख होगे उनकी निगरानी में ही कामकाज का संचालन किया जाएगा। ज्ञात हो कि आने वाले समय में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव होना है. इसे लेकर निर्वाचन आयोग एवं राज्य शासन द्वारा तैयारी की जा रही है इसी कड़ी में शुक्रवार तीन जनवरी को नगर पालिका एवं नगर पंचायतों क्षेत्र के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार शक्ति नगर पालिका में अनुभाग्य अधिकारी राजस्व प्रशासक होंगे इसी प्रकार नगर पंचायत चंदपुर में तहसीलदार प्रशासक होंगे नगर पंचायत डमरा में तहसीलदार नगर पंचायत अड़भार में तहसीलदार नगर पंचायत जैजैपुर में तहसीलदार एवं नगर पंचायत बाराद्वार में भी तहसीलदार प्रशासक के रूप में नगर पंचायत के कामकाज का संचालन करेंगे। एक तरह से देखा जाए तो नगर पालिका एवं नगर पंचायत में शुक्रवार तीन जनवरी से ही अध्यक्ष एवं पार्षद की भूमिका कम हो गई है। उनका कार्यकाल भी एक तरह से खत्म हो चुका है। ऐसे में शहर एवं नगर पंचायत की बागडोर प्रशासक के हाथ में चली गई है।

RO No. 13467/11