
कोरबा। अनेकों चोरी मामलों में फरार शातिर चोर को गिरफ्तार कर सिटी कोतवाली पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत जिला जेल में दाखिल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन रामपुर थाना अंतर्गत सांई मंदिर बुधवारी बस्ती निवासी सुरजीत सिंह उर्फ सोनू सिंह उम्र 27 सिविल लाईन सिटी कोतवाली दोनों क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों में अनेकों चोरी वारदातों को अंजाम दे चुका था। कोरबा न्यायालय द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु वारंट जारी किया गया। न्यायालय के आदेशों का परिपालन करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस के एएसआई अजय सिंह ने अपने हमराह स्टाफ चंद्रकांत गुप्ता, सुनील सिंह राजपूत और तिरेन्द्र सोनी के साथ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोरबा न्यायालय पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को कोरबा जिला जेल न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल करवा दिया।






















