शादी के बाद सेट पर पहुंचीं सुरभि ज्योति, सबसे खुश दिखीं तो फैंस बोले-माशाअल्लाह

न्यूली वेड टीवी जगत की स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जो शूटिंग सेट का है। इसमें ‘नागिन’ स्टार काफी खुश नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुरभि ज्योति ने लिखा सेट पर सबसे खुश। वीडियो मोंटाज में अभिनेत्री कई खूबसूरत लिबास में सादगी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। प्रशंसक उनकी पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने कैप्शन में लिखा ‘माशाअल्लाह मेरी प्रिंसेज, एक अन्य ने लिखा अब आपकी वापसी हो गई, हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दूसरे ने लिखा आप हर लुक में कमाल की लगती हैं। बता दें कि अभिनेत्री पिछले महीने 27 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग शादी के बंधन में बंधी थीं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें प्रशंसकों के साथ शेयर की थी। इस विवाह के गवाह दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त बने थे। अभिनेत्री ने शादी की तस्वीरों के साथ हल्दी, मेंहदी, म्यूजिक नाइट्स समेत कई रस्मों की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें पहली रसोई की तस्वीरें भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने पहली रसोई में हलवा बनाया था। सुरभि ने पंजाबी फिल्मों ‘इक कुड़ी पंजाब दी’, ‘रौला पै गया’ और ‘मुंडे पटियाला दे’ के साथ-साथ पंजाबी टीवी सीरीज ‘अखियां ते दूर जाए ना’ में भी काम किया है। सुरभि रोमांटिक-ड्रामा ‘कुबूल है’ में जोया फारूकी की भूमिका निभाने के बाद घर-घर लोकप्रिय हो गई थीं, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। ‘नागिन 3’ में उन्होंने नागिन का किरदार निभाया था।

RO No. 13467/11